डीजीपी हरियाणा श्री ओपी सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 5,063 अपराधी गिरफ्तार।

Haryana Police conducting Operation Trackdown under DGP O.P. Singh, resulting in the arrest of 5,063 criminals.
Home » डीजीपी हरियाणा श्री ओपी सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 5,063 अपराधी गिरफ्तार।

(संजीव ठाकुर) हरियाणा:हरियाणा में अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान Operation Trackdown in Haryana ने अपराध जगत में गहरी दहशत पैदा कर दी है।  अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस ने कुल 5,063 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है,इनमें 1,514 कुख्यात एवं वांछित अपराधी शामिल हैं |

डीजीपी हरियाणा श्री ओपी सिंह का स्पष्ट संदेश—क्राइम को हर हाल में खत्म करना

जबकि 3,549 अन्य आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं,यह आंकड़ा न केवल पुलिस की सतर्कता और आक्रामक कार्रवाई को दर्शाता है, बल्कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है.डीजीपी हरियाणा श्री ओपी सिंह का स्पष्ट संदेश—क्राइम को हर हाल में खत्म करना |

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह के नेतृत्व को इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार माना जा रहा है,उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही हरियाणा पुलिस की कार्यशैली में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है,अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए उन्होंने प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों को स्पष्ट निर्देश दिए|

संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार

हरियाणा में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं,श्री सिंह का यह कठोर और सीधा संदेश ही वह कारण माना जा रहा है, जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई धारदार, समन्वित और लक्ष्य-उन्मुख हुई है।
संगठित अपराध, हिस्ट्रीशीटर, गैंग नेटवर्क, चोरी, लूट और अवैध हथियार जैसे अपराधों पर प्रशासनिक स्तर पर एकजुट प्रहार ने आमजन में भरोसा बढ़ाया है और अपराधियों में भय की स्थिति उत्पन्न की है।
प्रदेशभर में उनकी रणनीति की खुलकर सराहना हो रही है।

Operation Trackdown in Haryana अब एक प्रभावी और सफल अभियान के रूप में स्थापित हो चुका है।

Mint news

मूलभूत सुविधाओं से जूझती ग्राम पंचायत कोट पलहाड़ी — संजीव ठाकुर की कलम से।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity