(संजीव ठाकुर) राजधानी दिल्ली: National Press Day Senior Journalists को राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में देशभर के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ संपादक, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और अनेक नवोदित पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद मंच पर विराजमान मुख्य अतिथियों ने बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारिता के मूल्यों और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए,मुख्य अतिथि श्री स्वदेश भूषण ने कहा कि “पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य की खोज है। डिजिटल युग में इसकी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है क्योंकि सूचना की गति तेज है, पर उसकी सटीकता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है,श्री के. शिवकुमार ने कहा कि “आज पत्रकारों के लिए विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। तकनीक मदद करती है, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता और विवेक हमेशा पत्रकार के ही हाथ में होता है,पूर्व IAS अधिकारी श्री सुधीर महाजन ने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर ही टिकी होती है। मीडिया जनता की आवाज भी है और राष्ट्र को दिशा देने वाली ताकत भी।”
IIS अधिकारी श्री अनिल कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। समाज तक वही सूचना पहुंचनी चाहिए जो राष्ट्रहित को मजबूत करे,एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि “राष्ट्रीय प्रेस दिवस आत्मावलोकन का अवसर है। जनहित, साहस और निष्पक्षता—यही पत्रकारिता की असली पहचान और शक्ति है,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव श्री नीरज ठाकुर ने कहा कि “डिजिटल दौर में पत्रकारों को डेटा पत्रकारिता, तकनीकी दक्षता और नई मीडिया चुनौतियों के साथ तेजी से खुद को अपडेट करना होगा।”
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री गौतम लाहिरी ने कहा कि “मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है, National Press Day Senior Journalistsऔर पत्रकारों का निर्भीक दृष्टिकोण उसकी सबसे बड़ी ताकत.वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान रहा। सम्मानित पत्रकारों में शामिल रहे—श्री दिलबर गोठी, श्री संजीव उपाध्याय, श्री राकेश थापलियाल, श्री राम दास, श्री मानस बनर्जी, श्री सुशील झलानी, श्री गुरु बसावैया, श्री शिकोह आज़ाद, सुश्री विनीता यादव, श्री कृष्ण कुमार तिवारी, मोहम्मद इलियास, श्री सुशील कुमार, डॉ. सुनील पराशर, श्री सुनील शर्मा, श्री राहुल शर्मा, श्री ओ.पी. गौतम सहित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं,आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में श्री जगन नेगी और श्री अनिल मंचंदा का विशेष योगदान रहा। अंत में महासचिव श्री कोड़ले चन्नप्पा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस आयोजन में National Press Day Senior Journalists के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, जिससे पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊर्जा मिली।
Mint news
सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस की हर संदिग्ध पर तीखी नज़र।







