(एक्सक्लूसिव बातचीत) संजीव ठाकुर: राजधानी दिल्ली: देश की राजधानी को झकझोर देने वाले लालकिला क्षेत्र के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। इस दर्दनाक घटना में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जबकि अनेक गंभीर रूप से घायल हो गए। Lal Kila blast Thaan Singh घटना के तुरंत बाद जब हर तरफ अफरातफरी,, चीख-पुकार और खून से सनी ज़मीन दिखाई दे रही थी, उसी समय दिल्ली पुलिस के जाबांज़ जवान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुट चुके थे,इन्हीं में से एक थे दिल्ली पुलिस के थान सिंह, जो धमाके के सिर्फ 10 मिनट भीतर ही घटनास्थल पर पहुँच गए थे.
मंजर इतना भयानक था कि शब्द कम पड़ जाते हैं…— थान सिंह: हमसे हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में हवलदार थान सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही उन्हें चारों ओर खून से लथपथ घायल लोग दिखे। कई लोग दर्द से कराह रहे थे, कई लोग बेसुध पड़े थे,“जैसे ही जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे।
वहाँ का मंजर इतना भयानक था कि बयान करना मुश्किल है। कई लोग खून में डूबे पड़े थे। हमने किसी का भी इंतजार नहीं किया—जो मिला उसे उठाया, रिक्शा मिला तो उसमें बैठाकर भेजा… कोई बाइक या गाड़ी मिली तो उसमें डालकर अस्पताल रवाना किया,जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगा कि दूसरा धमाका भी हो सकता है, तो इस सवाल पर थान सिंह भावुक हो गए: उन्होंने कहा—सच कहूं तो उस समय डर जैसी कोई चीज़ थी ही नहीं। हमारे सामने लोग तड़प रहे थे। उस वक्त सिर्फ एक ही बात दिमाग में थी—इनकी जान कैसे बचाई जाए। अपनी जान की बिल्कुल परवाह नहीं थी,ड्यूटी ही नहीं, इंसानियत में भी मिसाल—‘थान सिंह का पाठशाला: यह वही थान सिंह हैं, जिन्हें लोग “थान सिंह का पाठशाला” के नाम से पहचानते हैं|
जहां वे जरूरतमंद बच्चों को निःस्वार्थ पढ़ाते हैं,ड्यूटी और मानवता की यह अनूठी मिसाल उन्हें लोगों का चहेता बनाती है,अक्सर छोटी-बड़ी घटनाओं पर पुलिस की आलोचना हो जाती है, लेकिन इस दर्दनाक धमाके में दिल्ली पुलिस की तेजी और साहस ने साबित किया कि उनका काम कितना जोखिम भरा होता है,थान सिंह और उनके साथियों का यह साहसिक कदम निश्चित रूप से सराहनीय है,लालकिला धमाके की जांच अब NIA कर रही है और रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। लेकिन इस सच को कोई नहीं मिटा सकता कि धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई—जिसमें Lal Kila blast Thaan Singh की भूमिका सबसे अहम रही।
लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने निकाला-भारत लाए जाने की तैयारी तेज.







