दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 51 किलो गांजा बरामद

Seized cannabis packets displayed by Delhi Police after busting an interstate ganja smuggling gang.
Home » दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 51 किलो गांजा बरामद

(संजीव ठाकुर) राजधानी दिल्ली: उत्तर जिला दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डीसीपी राजा बंठिया के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक Interstate Ganja Smuggling Gang का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 51.538 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Delhi Police action thumbnail showing cannabis-filled gunny bags, crime scene tape, and headline “51 किलो गांजा बरामद” highlighting a major interstate ganja smuggling bust.
Delhi Police busts an interstate ganja gang

25 नवंबर को बुराड़ी में जीतेंद्र को 6 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सबिता देवी और राम कुमार के नाम बताए।

अगले दिन ही पुलिस ने स्वरूप नगर से सबिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी निगरानी के बाद 1-2 दिसंबर की रात पुलिस टीम ने गाजियाबाद से फरीदाबाद तक 25 किमी पीछा करने के बाद राम कुमार को बृजपाल के साथ बादकल मॉल मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। इनके पास से 30 किलोग्राम से अधिक गांजा मिला।

राम कुमार की निशानदेही पर नोएडा से अरुण रॉय को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अतिरिक्त 13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक यह Interstate Ganja Smuggling Gang पिछले एक साल से त्रिपुरा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहा था। तीन आरोपी पहले भी NDPS एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी आरोपी स्कूल ड्रॉपआउट हैं और आसान कमाई के लिए नशे के कारोबार में जुड़े थे।

डीसीपी राजा बंठिया ने बताया कि इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में गांजे की एक बड़ी सप्लाई चेन टूट गई है। जांच जारी है और बाकी सरगनाओं को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आमजन से नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत साझा करने की अपील की है।

mint news

CBI के DSP ने गुरुग्राम पुलिस को सिखाया – विदेश में छिपे भगोड़े कैसे पकड़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity