डेटा सुरक्षा और हैकर्स की ब्लैकमेलिंग—राजा जसपाल ने खोली पोल

India Data Security threat shown with hacker silhouette, neon cyber grid, digital India map and warning alert icons in a tech news style thumbnail.
Home » डेटा सुरक्षा और हैकर्स की ब्लैकमेलिंग—राजा जसपाल ने खोली पोल

 

How India Data Security Can Be Strengthened

(संजीव ठाकुर)राजधानी दिल्ली:India Data Security डिजिटल युग में डेटा सुरक्षा अब देश के हर नागरिक के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। आधार, वोटर कार्ड, बैंकिंग डिटेल्स, लोन आवेदन और क्रेडिट कार्ड जैसी निजी जानकारियों के दुरुपयोग की आशंका लगातार बढ़ रही है। रोज आने वाली संदिग्ध कॉल्स—
“आपका आधार अपडेट हुआ है…आपका क्रेडिट कार्ड अप्रूव…आप लोन के लिए चुने गए हैं…इन सबने लोगों के मन में यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कहीं हमारा डेटा लीक हो रहा है?हैकर्स का दावा—सरकारी साइटें हैक, पर पुख्ता सबूत नहीं,कई बार हैकर्स सोशल मीडिया पर दावा करते हैं कि उन्होंने सरकारी विभागों, बैंकों या बड़ी कंपनियों का डेटा हैक कर लिया है,लेकिन ज्यादातर मामलों में उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं होता,इसके बावजूद वे डार्क वेब पर ब्लैकमेलिंग का खेल खेलते हैं और कंपनियों से क्रिप्टोकरेंसी की मांग करते हैं।
कुछ कंपनियाँ डरकर समझौता कर लेती हैं—
और जो नहीं करतीं, उनके बारे में हैकर्स झूठी कहानियाँ फैलाना शुरू कर देते हैं,बिना वेरिफिकेशन की अफवाहें—सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा हथियार,सबसे खतरनाक स्थिति तब बनती है जब लोग इन दावों को बिना जांचे-परखे सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाना शुरू कर देते हैं।
अक्सर हैकर खुद लिख देता है कि उसका दावा वेरिफाइड नहीं,
इसके बाद भी लोग इन्हें वायरल कर देते हैं—जिससे निर्दोष लोगों, संस्थाओं और सरकारी विभागों की छवि खराब होती है,राजा जसपाल की बेबाक राय—“डर फैलाना हैकर्स की पहली रणनीति, सबूत मांगना जनता की पहली जिम्मेदारी”
डेटा सुरक्षा के मुद्दे पर समाजसेवी राजा जसपाल ने एक बेहद सख्त और साफ बयान दिया है।
उन्होंने कहा:
India Data Securityडेटा लीक का दावा करना आसान है, पर सबूत देना जरूरी है।
हैकर्स का पहला हथियार डर फैलाना होता है।
जनता बिना जांचे किसी भी मैसेज को आगे बढ़ाती है, जिससे हैकर्स और मजबूत होते हैं,राजा जसपाल ने आगे कहा:

सरकारी सिस्टम, बैंकिंग सिस्टम और बड़े संस्थानों को भी अपनी रिपोर्ट, ऑडिट और सुरक्षा अपडेट सार्वजनिक रूप से स्पष्ट रखने चाहिए।
डेटा सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी जरूरत है,उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना सत्यता जांचे संदेश फैलाते हैं, वे भी हैकर्स का अनजाने में साथ दे रहे होते हैं,Google भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं—फर्जी नंबरों का जाल,Google पर किसी भी सेवा के लिए खोज करने पर कई फर्जी नंबर दिखाई देते हैं।
इन्हीं नंबरों के चलते रोजाना हजारों लोग स्कैम का शिकार होते हैं,राजा जसपाल ने इस पर भी चेताया—
 “सिर्फ Google पर दिख जाने से कोई नंबर असली नहीं हो जाता।
वेरिफिकेशन जरूरी है, वरना ठगी तय है,बिहार चुनाव का उदाहरण—आरोप बहुत, वैलिड सबूत नही: हाल ही में बिहार चुनाव में विपक्ष ने NDA पर वोट चोरी का आरोप लगाया,लेकिन कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किया गया,राजा जसपाल ने इस संदर्भ में कहा
  “लोकतंत्र आरोपों से नहीं,प्रमाणों से चलता है।
   बिना सबूत के दावे सिर्फ भ्रम फैलाते हैं,

निष्कर्ष:India Data Security डेटा सुरक्षा—सरकार, संस्थाओं और जनता तीनों की जिम्मेदारी,किसी भी सूचना को बिना सत्यापन आगे न बढ़ाएँ,यदि कोई डेटा लीक का दावा करे, तो सबूत मांगना पहला कदम होना चाहिए,संस्थाओं को अपनी सुरक्षा रिपोर्ट और रिकॉर्ड पारदर्शी रखना चाहिए,जनता को जागरूक होना होगा—तभी डिजिटल सिस्टम मज़बूत होगा।

Mint news

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार बेहिसाब— सीबीआई की कार्रवाई में दो और गिरफ्तार.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity