(संजीव ठाकुर) फरीदाबाद: अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हाल ही में सामने आए संदिग्ध गतिविधियों और बरामदगी के बादHaryana DGP O.P. Singh Al-Falah University Inspection हरियाणा के डीजीपी श्री ओ.पी. सिंह ने आज सुबह विश्वविद्यालय परिसर का लगभग चार घंटे तक विस्तृत निरीक्षण किया।
डीजीपी स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध ठिकानों तथा घटना से जुड़े बिंदुओं की प्रत्यक्ष समीक्षा की,निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, फैकल्टी, छात्रों, आसपास के गाँवों के लोगों तथा मस्जिद के मौलवी के परिवार से बातचीत की।
उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों, संभावित लापरवाहियों और संदिग्धों की गतिविधियों को समझने के लिए प्रत्येक स्तर की जानकारी एकत्र की.डीजीपी ने दिए कई कड़े निर्देश—निरीक्षण के उपरांतHaryana DGP O.P. Singh Al-Falah University Inspection डीजीपी श्री ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—घटना के बाद से गायब फैकल्टी सदस्यों की तत्काल खोज की जाए और आवश्यकतानुसार अन्य राज्यों की पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों को सतर्क किया जाए,विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था की चूक का विस्तृत विश्लेषण किया जाए कि किस प्रकार अपराधी यहाँ पनप पाए और भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद जमा कर सके|
DGP O.P. Singh Al-Falah University Inspection
छात्रों से संवाद कर उन्हें यह भरोसा दिलाया जाए कि पुलिस व प्रशासन की पूरी कार्रवाई उनकी सुरक्षा के लिए है, उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए,सभी धार्मिक संस्थानों की जांच की जाए कि कहीं कोई कट्टरपंथी तत्व किसी को गुमराह या भड़काने का प्रयास तो नहीं कर रहा,यदि कोई भी संस्था किसी नियम का उल्लंघन करती पाई जाए तो उसके विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए,किसी भी प्रकार की अफवाह का तुरंत खंडन किया जाए और आतंक गतिविधि संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए.डीजीपी ने कहा— “दोषी कोई भी हो, कार्रवाई निश्चित “हरियाणा में आतंक या कट्टरवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी प्रकरण अत्यंत गंभीर है और दोषी कोई भी हो—कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। राज्य पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच में लगी है,अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण से जुड़े कई और पहलुओं के उजागर होने की संभावना है।
Mint news
दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने जनता से ‘पुलिस की आँख-कान’ बनने की अपील.







