(संजीव ठाकुर) गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है,यह मामला Gurugram Vigilance Impersonation Case के रूप में सामने आया है। जो खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से ₹50,000 की मांग कर रहे थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी पकड़े गए, जबकि वारदात में प्रयोग की गई मारुति बलेनो कार भी पुलिस ने बरामद कर ली,दिनांक 15 अक्टूबर 2025 की शाम महफिल गार्डन रेड लाइट पर बतौर जोनल अधिकारी (ZO ट्रैफिक) ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी के पास ग्रे रंग की बलेनो कार आकर रुकी,कार में बैठे दो व्यक्तियों ने अपना परिचय विजिलेंस अधिकारी के रूप में दिया और पुलिसकर्मी को पास के बूथ में बुला लिया,बूथ में पहुंचते ही आरोपियों ने धमकी भरे अंदाज में कहा—तुम्हारे खिलाफ शिकायतें हैं, रात 7:30 बजे व्हॉट्सऐप कॉल करना और 50,000 भेजना… अभी पार्टी के लिए ₹5,000 दो,पुलिसकर्मी द्वारा पैसे देने से इंकार करते ही आरोपियों ने उसे धमकी भरा वीडियो भेज दिया,इसके आधार पर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया,उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम ने जाल बिछाया और 25 नवम्बर 2025 को अभियोग में नामजद दोनों आरोपियों दीपक और नितिन कुमार को हुड्डा मार्केट, सेक्टर-40 के पास से काबू किया,आरोपियों ने पूछताछ में NCR क्षेत्र में लगभग 6–7 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है,पुलिस अब इन सभी मामलों की विस्तृत जांच कर रही है,दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा,रिमांड के दौरान उनसे अन्य वारदातों व नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी,मामले की जांच जारी है जिससे यह स्पष्ट होता है कि Gurugram Vigilance Impersonation Case कोई पहली घटना नहीं थी।
Mint news
वेस्ट जिले का ऑपरेशन कवच 11.0 सफल — 166 गिरफ्तार, 159 रेड, 627 संदिग्ध हिरासत में।







