फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता — 25 लाख की लूट की वारदात 24 घंटे के भीतर सुलझाई.

Faridabad Police solved a ₹25 lakh robbery case within 24 hours, arresting three accused and recovering ₹21 lakh cash.
Home » फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता — 25 लाख की लूट की वारदात 24 घंटे के भीतर सुलझाई.

(संजीव ठाकुर) फरीदाबाद।  Faridabad 25 Lakh Robbery Case पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्यवाही ने 25 लाख से अधिक की सनसनीखेज लूट को सिर्फ 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुई इस वारदात ने शहर में खलबली मचा दी थी।

पुलिस ने जांच तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹21 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल हुई दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं,24 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे सिही गेट, बल्लभगढ़ के पास स्कूटी सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित कंसल से ₹25,33,000 की लूट कर ली गई,पीड़ित अपने कार्यालय से स्कूटी तक जा रहे थे,तभी पांच बदमाशों ने उन्हें घेरकर कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए,जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी नवीन शिकायतकर्ता को पहले से जानता था।

उसने पीड़ित की दिनचर्या, कैश लेन-देन और मूवमेंट की जानकारी इकट्ठी की,इसी के आधार पर उसने अपने साथियों अभिषेक उर्फ अभी और अभिषेक (नारियाला, थाना छायंसा) के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई,नवीन और उसका एक साथी दूसरी मोटरसाइकिल से रैकी कर रहे थे, जबकि अन्य तीन साथियों ने सीधे लूट को अंजाम दिया और उच्च-ट्रैफिक वाले इलाके से तेजी से फरार हो गए,जैसे ही मामला दर्ज हुआ |

फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन डाटा और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच शुरू की,25 नवंबर को पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर 21 लाख नकद और घटना में इस्तेमाल हुई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं,पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पूरी साजिश का खुलासा किया,फरीदाबाद पुलिस का यह ऑपरेशन तेज, सटीक और संगठित कार्रवाई का उदाहरण है। केवल 24 घंटे में इतने बड़े केस का खुलासा अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है: Faridabad 25 Lakh Robbery Case में इतनी तेज कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है—अपराध कर बचना आसान नहीं।

Mint news

विजिलेंस अधिकारी बनकर गुरुग्राम पुलिसकर्मी से 50,000 मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity