अवैध दवाओं के नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का वार — 54,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद.

Delhi Crime Branch officers displaying seized 54,000 Tramadol tablets during the drug bust operation.
Home » अवैध दवाओं के नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का वार — 54,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद.

(संजीव ठाकुर) राजधानी दिल्ली: The Delhi Crime Branch Tramadol seizure has exposed a major interstate illegal drug supply network after officers recovered 54,000 banned Tramadol tablets during a targeted operation in Delhi. दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय अवैध दवा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 54,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट बरामद की हैं। इस ऑपरेशन में कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रतिबंधित दवा की यह खेप लगभग 32 लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस को इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक भी मिले हैं,खास खुफिया सूचना के आधार पर 7 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 6:30 बजे, क्राइम ब्रांच की टीम ने मदनपुर खादर एक्सटेंशन-I, सरिता विहार, नूरानी मस्जिद के पास मेहताक अपार्टमेंट में जाल बिछाया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद आबिद (50 वर्ष) को रोक कर कानूनन तलाशी ली गई। तलाशी में एक बड़े कार्टन बैग में 54,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद हुईं,पूछताछ में आरोपी मोहम्मद आबिद ने खुलासा किया कि उसका रिश्तेदार व दामाद मोहम्मद जावेद खान सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Delhi Crime Branch Tramadol seizure -पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जावेद खान (45 वर्ष), निवासी जौहरी फार्म, जामिया नगर, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया,ये तीनों आरोपी ट्रामाडोल की अवैध सप्लाई व वितरण में सक्रिय पाए गए,क्राइम ब्रांच का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल की बरामदगी अवैध दवा तस्करी नेटवर्क को भारी झटका है।

इस नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की भी जानकारी मिली है, जिनकी जांच जारी है,दिल्ली क्राइम ब्रांच का दावा है कि वह नशीली दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसती रहेगी।

Mint news

बीस साल से आतंक का दूसरा नाम—सौरव को स्पेशल सेल ने दबोचा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity