गिरड़ा माता मंदिर का एकमात्र रास्ता क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं

Damaged road to Girda Mata Temple after landslide causing difficulties for villagers and devotees in Khundel Panchayat, Chamba.
Home » गिरड़ा माता मंदिर का एकमात्र रास्ता क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं

 

चम्बा/धारवाला : (संजीव ठाकुर)
मैहला ब्लॉक की खुंदेल पंचायत में स्थित गिरड़ा माता मंदिर का एकमात्र संपर्क मार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस टूटे हुए रास्ते के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, इस Damaged road to Girda Mata Temple के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, वहीं माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क का बड़ा हिस्सा धंसकर खाई में जा गिरा, जिसके बाद से मंदिर जाने का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। बीमार ग्रामीणों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है,इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए अखिल भारतीय गद्दी विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश भारद्वाज ने भी डीसी चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह रास्ता न केवल श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है बल्कि ग्रामीणों के जीवनयापन का भी एकमात्र साधन है।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि मार्ग की बहाली को प्राथमिकता दी जाए ताकि—
श्रद्धालु माता के दर्शन सुगमता से कर सकें,ग्रामीण आवश्यक वस्तुएं लाने-ले जाने में सक्षम हों,आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े,ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। स्थानीय पंचायत ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने व मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।वर्तमान Damaged road to Girda Mata Temple स्थिति ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

Mint news

लालकिला धमाका — थान सिंह की जुबानी दिल दहला देने वाला मंजर.

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity