CBI के DSP ने गुरुग्राम पुलिस को सिखाया – विदेश में छिपे भगोड़े कैसे पकड़ें।

CBI DSP Vipin Kumar Mittal training Gurugram Police officers on international fugitive tracking and Interpol procedures.
Home » CBI के DSP ने गुरुग्राम पुलिस को सिखाया – विदेश में छिपे भगोड़े कैसे पकड़ें।

गुरुग्राम: (संजीव ठाकुर)
विदेश भागे आर्थिक अपराधियों, साइबर अपराधियों और अन्य भगोड़ों की अब खैर नहीं! गुरुग्राम पुलिस ने अपनी अंतरराष्ट्रीय जाँच क्षमता को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में “विदेशों में जाँच” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई से आए उप पुलिस अधीक्षक श्री विपिन कुमार मित्तल ने अधिकारियों को CBI DSP International Fugitive Training के मुख्य बिंदुओं के साथ विदेशों में अपराधियों को पकड़ने की बारीकियाँ सिखाईं।
पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती संगीता कालिया (भा.पु.से.), सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर थानों के थाना प्रभारी, आर्थिक अपराध शाखा-1 एवं आर्थिक अपराध शाखा-2 के प्रभारी, सभी थानों के जाँच अधिकारी तथा परिवीक्षाधीन उप-निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
उप पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मित्तल ने विस्तार से समझाया:
विदेश भाग चुके अपराधियों की ट्रैकिंग और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) के लाल कोने का नोटिस, नीले कोने का नोटिस आदि को सही तरीके से कैसे जारी करवाएँ
पत्र रोगेटरी (एलआर) और आपसी कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) के जरिए विदेशी बैंकों से रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज कैसे प्राप्त करें
विभिन्न देशों के साथ पुलिस सहयोग और समयबद्ध कार्रवाई का महत्व
अधिकारियों ने अपने पुराने तथा चल रहे मामलों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उप पुलिस अधीक्षक मित्तल ने तुरंत और व्यावहारिक जवाब दिए।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा ने उप पुलिस अधीक्षक मित्तल का धन्यवाद करते हुए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस प्रशिक्षण में मिला ज्ञान तुरंत जाँच कार्य में लागू किया जाए, ताकि निरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े हों या साइबर ठग – कोई भी अपराधी विदेश में छिपा रहकर बच न सके और जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।
यह प्रशिक्षण सत्र गुरुग्राम पुलिस को स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर की पुलिसिंग करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है।

यह प्रशिक्षण सत्र गुरुग्राम पुलिस को स्थानीय नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की पुलिसिंग करने की दिशा में CBI DSP International Fugitive Training के अनुरूप एक ऐतिहासिक और प्रभावी कदम साबित हुआ है।

mint news

एसएचओ पटेल नगर नवीन कुमार के नेतृत्व में बड़ी सफलता — कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, कई मामले सुलझे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ? Top 7 Amla Health Benefits for Glowing Skin, Strong Hair & Better Immunity