दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा—सीबीआई ने 48 घंटे में दो अधिकारी पकड़े
SANJEEV THAKUR राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के दावों के बावजूद रिश्वतखोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 48 घंटों में CBI arrests Delhi Police officers की दो बड़ी कार्रवाईयों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई ने दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आनंद विहार मामला: एसआई नितिन मीणा 30 हजार रुपये लेते पकड़े गए
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को सीबीआई ने कृष्णा नगर थाने के अंदर ही एसआई नितिन मीणा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
आरोप है कि ट्रांसफर हो जाने के बावजूद आरोपी एसआई अपने पुराने केस में आरोपी पक्ष को जमानत दिलवाने का झांसा देकर मोटी रकम मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने वेरिफिकेशन किया और जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
हर्ष विहार मामला: एएसआई बुद्धपाल 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
मंगलवार को सीबीआई ने हर्ष विहार थाना क्षेत्र में एएसआई बुद्धपाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह मामला पार्किंग विवाद से जुड़े पुराने क्रॉस केस से संबंधित था।
आरोप है कि एएसआई ने केस में कार्रवाई करने के बदले पैसे की मांग की थी।
एसएचओ की भूमिका पर भी संदेह—सीबीआई ने शुरू की जांच
दोनों मामलों में सीबीआई ने संबंधित थानों के एसएचओ की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि रिश्वत की यह मांग व्यक्तिगत स्तर पर थी या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा।
ऐसे में CBI arrests Delhi Police officers मामलों ने विभागीय ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भ्रष्टाचार के लगातार बढ़ते मामलों से जनता का भरोसा डगमगाया
दिल्ली पुलिस में लगातार उजागर हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने आम लोगों के भरोसे को गहरी चोट पहुंचाई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस विभाग में आंतरिक निगरानी और जवाबदेही को मजबूत किए बिना ऐसे मामलों पर रोक लगाना मुश्किल है।
सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश
जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही, भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को कठोर सजा देकर मिसाल पेश की जाए, ताकि वर्दी में बैठे भ्रष्ट तत्वों पर रोक लग सके और दिल्ली पुलिस की छवि में सुधार हो सके।
Mint news
गिरड़ा माता मंदिर का एकमात्र रास्ता क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं






