(संजीव ठाकुर) दिल्ली: क्राइम ब्रांच (Eastern Range-I) ने Bawana Fake Desi Ghee Factory Busted करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 3,700 लीटर मिलावटी घी, भारी मात्रा में कच्चा माल, मशीनरी और फर्जी पैकेजिंग सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को इंस्पेक्टर लिछमन की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक अवैध फैक्ट्री में रिफाइंड ऑयल और अन्य रसायन मिलाकर देसी घी तैयार किया जा रहा है। यह नकली घी विभिन्न नामी ब्रांड्स के लेबल लगाकर बाज़ार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे यह Bawana Fake Desi Ghee Factory Busted केस दिल्ली में चर्चा का विषय बन गया है।
एसीपी सुनील श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई छापेमारी के दौरान फैक्ट्री को रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारियों का कहना है कि इस मिलावटी घी का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, क्योंकि इसमें असली डेयरी फैट की जगह रासायनिक तेलों का उपयोग किया गया था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों सतेंदर और पर्वीन ने यह अवैध कारोबार पिछले एक साल से चला रखा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक बवाना में चल रही इस फैक्ट्री की जानकारी उन्हें क्यों नहीं लगी।
Mint news
देशभर में फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क का साइबर सेल ने किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार







