ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.29 लाख क्यूसेक पानी, हाई अलर्ट जारी

Yamuna water level rising in Delhi after 3.29 lakh cusecs water released from Hathini Kund Barrage
Home » ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 3.29 लाख क्यूसेक पानी, हाई अलर्ट जारी

(संजीव ठाकुर) नई दिल्ली:
Delhi Flood Alert 2025: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी चिंता की खबर है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार सुबह 9 बजे तक बैराज से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और प्रशासन अलर्ट पर है।

Delhi Flood Alert 2025: Yamuna Water Level Rising Rapidly

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, दिल्ली के पुराने रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है।

  • चेतावनी स्तर: 204.50 मीटर

  • खतरे का स्तर: 205.33 मीटर

  • अब तक का उच्चतम स्तर: 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023)

अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शाम तक जलस्तर 205 मीटर से ऊपर पहुंच सकता है, जो दिल्ली के निचले इलाकों के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

Delhi Flood News: Administration on High Alert

  • सभी सेक्टर अधिकारियों को सतर्क रहने और यमुना किनारे बसे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

  • बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं।

  • संवेदनशील इलाकों में बांध, रेगुलेटर और पंप हाउस पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

  • NDRF और अन्य एजेंसियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Hathini Kund Barrage Water Release and Delhi Flood Situation

हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।

अधिकारियों की चेतावनी

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंजीनियर शिव कुमार ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

“बाढ़ का खतरा देखते हुए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोग अफवाहों से बचें और केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करें।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। जैसे-जैसे यमुना का जलस्तर बढ़ेगा, हम आपको तुरंत जानकारी देंगे।

MINT NEWS

Himachal Police Relief Operation: आपदा में सहारा बनी हिमाचल पुलिस, जारी है ‘ऑपरेशन हौसला’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Why should we add beetroot in daily life ?