चंबा (संजीव ठाकुर): मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रास्तों में भूस्खलन और आपदा जैसी स्थिति के बीच हजारों श्रद्धालु फंस गए हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हिमाचल पुलिस और जिला प्रशासन ने “ऑपरेशन हौसला” शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का जिम्मा उठाया है।
एसपी और डीसी खुद मोर्चे पर
चंबा के एसपी अभिषेक यादव राहत व बचाव कार्य की निगरानी खुद कर रहे हैं। वहीं, डीसी चंबा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर यात्रियों की हरसंभव मदद सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस, होमगार्ड और प्रशासनिक टीमें समन्वय के साथ चौबीसों घंटे काम कर रही हैं, ताकि कोई भी यात्री रास्ते में फंसा न रहे।
खराब मौसम के बीच जारी बचाव अभियान
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर कई जगह बाधाएँ उत्पन्न हो गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रयों में ठहराया जा रहा है। साथ ही भोजन, पानी और दवाइयों जैसी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जीवनरक्षक साबित हो रहा “ऑपरेशन हौसला”
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में “ऑपरेशन हौसला” सचमुच जीवनरक्षक अभियान साबित हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से हालात पर नियंत्रण पाया जा रहा है।
प्रशासन की अपील
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं, धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
MINT NEWS
SHO को दरकिनार कर SI ने कराई बेल, डीसीपी ऑफिस के पास हुआ बड़ा खेल!